केरल में कई सीटों पर माकपा और भाजपा के बीच गुपचुप सहमति है: चांडी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2021

कोयंबटूर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओम्मन चांडी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केरल में आगामी विधानसभा चुनाव में कई सीटों को लेकर माकपा तथा भाजपा के बीच गुपचुप सहमति है। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री चांडी ने यहां संक्षिप्त संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस नीत यूडीएफ छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट को सत्ता से हटाने के लिये पुरजोर तरीकेप्रचार में जुटा है और उनकी पार्टी के गठबंधन को जीत हासिल होगी। 

इसे भी पढ़ें: केरल में भाजपा का घोषणापत्र लव जेहाद पर जहरीले वादों का घालमेल: थरूर

तमिलनाडु के दक्षिण कोयंबटूर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार मयूर जयकुमार के लिये चुनाव प्रचार करने आए चांडी ने आरोप लगाया कि केरल में कई सीटों को लेकर माकपा और भाजपा के बीच गुपचुप सहमति है। इसके बाद चांडी ने जयकुमार के पक्ष में कई स्थानों पर प्रचार किया। जयकुमार का मुकाबला अभिनेता तथा मक्कल नीति मय्यम के प्रमुख कमल हासन और भाजपा उम्मीदवार वी श्रीनिवास से है।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान