कांग्रेस के हुए कन्हैया और जिग्नेश, वेणुगोपाल ने युवा नेता को बताया अभिव्यक्ति की आजादी का प्रतीक

By अनुराग गुप्ता | Sep 28, 2021

नयी दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र संघ नेता कन्हैया कुमार और गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी मंगलवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, हार्दिक पटेल समेत कई नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि इन्होंने (कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी) लगातार मोदी सरकार और हिटलरशाही की नीति के खिलाफ संघर्ष किया। हमारे इन साथियों को लगा कि ये आवाज़ और बुलंद हो पाएगी जब ये कांग्रेस और राहुल गांधी की आवाज़ में मिलकर एक और एक ग्यारह की आवाज़ बन जाएगी। वहीं वेणुगोपाल ने कन्हैया कुमार को अभिव्यक्ति की आजादी का प्रतीक बताया है।   

इसे भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा 

युवाओं की टीम तैयार कर रहे राहुल

प्राप्त जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी एक बार फिर से युवाओं की टीम तैयार कर रहे हैं। ऐसे में कई राज्यों में युवा नेताओं के साथ पार्टी नेता संपर्क में हैं और उन्हें जल्द ही लाने के बारे में विचार किया जा रहा है। इसी के चलते कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी को भी पार्टी में लाया गया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस बिहार में कन्हैया कुमार को लेकर बड़ा दांव खेल सकती है। 

प्रमुख खबरें

Khammam में मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें पलटीं, 10 कर्मी लापता

पंजाब: Parwinder Singh Jhota के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति, 22 दिन बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

वैश्विक रणनीतिक संघर्ष के केंद्र में है Maritime Sector, IPRD में बोले नौसेना प्रमुख

Iran War का असर Midterm Elections पर पड़ा, Donald Trump ने मानी ईंधन कीमतों से उपजी नाराजगी