महागठबंधन में शामिल होना चाहते हैं डी राजा, हेमंत सोरेन से की मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2019

रांची। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राष्ट्रीय सचिव डी राजा ने शुक्रवार को झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन से दिल्ली में मुलाकात कर आग्रह किया कि भाकपा को झारखंड के महागठबंधन का हिस्सा बनाते हुए उसे हजारीबाग सीट दी जाये। झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार हेमन्त सोरेन ने राजा से कहा कि झामुमो भी चाहता है कि वाम दल झारखंड में महागठबंधन का हिस्सा बने। लेकिन वाम दल को कोडरमा सीट पर अपना दावा छोड़ना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे रावण, काशी के वोटबैंक को साधना नहीं है आसान

हेमन्त सोरेन ने स्पष्ट किया कि झामुमो सभी समान विचार वाले दलों को गठबंधन में शामिल कर भाजपा को परास्त करने के प्रति संकल्पित है। उन्होंने कहा कि झामुमो इस मामले में वाम दलों का साथ देने को तैयार है। अब इस बारे में निर्णय वाम दलों को करना है।

प्रमुख खबरें

Vastu Tips: कार में गजानन के अलावा लगाएं इन भगवान की मूर्ति, कम होगी एक्सीडेंट की संभावना

RBI ने ऋण सेवा प्रदाताओं के लिए जारी किया मसौदा प्रस्ताव

Delhi Lok Sabha Elections : Sunita Kejriwal आज से संभालेंगी AAP का चुनावी अभियान

Manipur में दो समूहों के बीच गोलीबारी, एक युवक की मौत