मुनंबम जमीन हड़पने के दौरान CPIM-कांग्रेस मूकदर्शन बनी रही, वक्फ बोर्ड को लेकर राजीव चंद्रशेखर ने केरल सरकार पर साधा निशाना

By अभिनय आकाश | Apr 15, 2025

केरल भाजपा अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने मुनंबम वक्फ भूमि विवाद से निपटने के तरीके को लेकर राज्य की सत्तारूढ़ वामपंथी सरकार पर तीखा हमला किया। चंद्रशेखर ने कहा कि जबकि मुनंबम के निवासी अपनी जमीन को वक्फ बोर्ड द्वारा कब्जाए जाने से बचाने के लिए सालों से संघर्ष कर रहे थे, सीपीआई (एम) और कांग्रेस केवल मूकदर्शक बनी रहीं। उन्होंने कुछ नहीं किया। चंद्रशेखर और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू मुनंबम में विवाद से प्रभावित परिवारों से रिजिजू के दौरे से पहले मीडिया को संबोधित करने के लिए कोच्चि में थे। 14 अप्रैल को मनाई गई अंबेडकर जयंती का जिक्र करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि संवैधानिक अधिकारों के बारे में बात करने के लिए यह सही समय है। 

इसे भी पढ़ें: नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न का आरोपी तमिलनाडु का पादरी केरल से पकड़ा गया

उन्होंने कहा कि वक्फ विधेयक पारित हो चुका है और अब यह देश का कानून है। उन्होंने आगे कहा कि कल विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने दावा किया कि वक्फ न्यायाधिकरण के आदेश पर रोक लगाने के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना सीपीआई(एम) की साजिश थी; मुनंबम निवासियों को राहत देने से रोकने का एक कदम। उन्होंने इसे बदले की राजनीति बताया। मैं इस बयान का स्वागत करता हूँ।

प्रमुख खबरें

PM Modi का ऐलान: Make in India का अगला चरण अब Semiconductor क्रांति, विकसित भारत का रोडमैप

Round of 16 में Portugal, पर Ibrahimovic ने Ronaldo की भूमिका पर सवाल उठाए: सिर्फ नाम पर खेल रहे

विदेशी महिलाओं से Gang-Rape: Deputy PM Ishaq Dar का पोता गिरफ्तार, Pakistan की दुनिया भर में हुई फजीहत।

Bihar के लाल Vaibhav Sooryavanshi का Team India में डेब्यू, सचिन का तोड़ा रिकॉर्ड