केरल के Pathanamthitta में केंद्र की ESA अधिसूचना के खिलाफ CPIM की हड़ताल, सात गांव बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 24, 2026

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने केंद्र सरकार की पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र (ईएसए) संबंधी मसौदा अधिसूचना से सात गांव को बाहर करने की मांग करते हुए शनिवार को पत्तनमथिट्ठा जिले के इन गांवों में हड़ताल की। पुलिस ने बताया कि दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और शैक्षणिक संस्थान बंद रहे। सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक जारी रहने वाली यह हड़ताल चित्तर, पेरुनाड, वडसेरिक्करा, अरुवप्पुलम, कोल्लमुला, थन्निथोड और सीथाथोड गांवों में की गई।

शुक्रवार को फेसबुक पर एक पोस्ट में माकपा के पत्तनमथिट्ठा जिला सचिव राजू अब्राहम ने कहा कि हड़ताल केवल उन सात गांव तक सीमित रहेगी, जो पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र के दायरे में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह गलत प्रचार किया जा रहा है कि हड़ताल पूरे जिले में होगी। प्रस्तावित अधिसूचना को लेकर जिले के जंगलों के आसपास रहने वाले किसानों में चिंता बढ़ गई है।

उन्हें विशेष रूप से इस बात की आशंका है कि यदि उनकी जमीन इन क्षेत्रों के दायरे में आती है, तो निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लग सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Mahela Jayawardene की जगह लेंगे Kieron Pollard, IPL 2027 में संभालेंगे MI की कोचिंग

Tiger Shroff firing case Updates: सूरत से बरामद हुए हथियार, मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ लगा बड़ा सुराग

India Women की नजरें Vadodara में Zimbabwe के खिलाफ दूसरा वनडे जीतकर सीरीज सील करने पर

Tiger Shroff Firing Incident: सूरत से बरामद हुए हमलावर के हथियार और कारतूस, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा