सीपीडब्ल्यूडी ने घोषित की देशव्यापी स्वच्छ इमारत प्रतियोगिता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2018

नयी दिल्ली। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने घोषणा की है कि देश भर में ‘स्वच्छ इमारत प्रतियोगिता’ के तहत विभिन्न सरकारी इमारतों की स्वच्छता के आधार पर उनका मूल्यांकन किया जायेगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन 23-29 सितंबर के बीच किया जायेगा। सीपीडब्ल्यूडी के अनुसार इस प्रतियोगिता के आयोजन ‘स्वच्छ ही सेवा अभियान’ के तहत किया जायेगा जिसका ध्येय स्वच्छता में लोगों की भागीदारी बढ़ाना है और 2 अक्तूबर 2018 को स्वच्छ भारत मिशन की चौथी वर्षगांठ के मद्देनजर इसका आयोजन किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह