रोज-रोज की सब्जी से हो गए हैं बोर? बनाएं राजस्थान की ये तीखी-चटपटी Besan Mirchi

By एकता | Oct 06, 2026

अगर रोज-रोज एक जैसी सब्जी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ तीखा-चटपटा खाने का मन कर रहा है, तो राजस्थान की भरवां बेसन मिर्ची जरूर ट्राई करें। यह सब्जी दोपहर या रात के खाने के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है। इसे दाल के साथ अचार की तरह भी खाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।

इसे भी पढ़ें: बदलते मौसम में तबीयत नहीं होगी खराब, बस घर पर बनाएं ये गरमागरम Pumpkin Soup

सबसे पहले मिर्च तैयार करें

भरवां बेसन मिर्ची बनाने के लिए सबसे पहले 6-7 बड़ी हरी मिर्च लें। उन्हें बीच से काटकर उनके बीज निकाल लें। कुछ बीज अलग रख लें, जिन्हें बाद में मसाले में मिलाया जाएगा।

बेसन का मसाला ऐसे तैयार करें

अब कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर गर्म करें। इसमें 1/2 चम्मच जीरा और 1 चुटकी हींग डालकर करीब 20 सेकंड तक भूनें। इसके बाद इसमें 2-3 छोटे चम्मच बेसन डालें और इसे कम से कम 10-15 मिनट तक अच्छी तरह भूनें। बेसन जलना नहीं चाहिए, इसलिए इसे लगातार चलाते रहें। अब अपने स्वाद के हिसाब से थोड़े मिर्च के बीज इसमें डालें। इससे सब्जी में हल्का तीखापन आएगा।

मसाले में डालें ये चीजें

जब बेसन अच्छी तरह भुन जाए, तो इसमें 1 छोटा चम्मच अमचूर, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी, 1/4 चम्मच लाल मिर्च और 1 चम्मच धनिया पाउडर डालें। इसके बाद स्वादानुसार नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और करीब 4-5 मिनट तक पकाएं। अब आपका बेसन का मसाला तैयार है। इसे तैयार की गई बड़ी हरी मिर्च के अंदर अच्छी तरह भर दें।

इसे भी पढ़ें: Jitiya Vrat Paran Recipe: जितिया व्रत पारण के लिए ऐसे बनाएं पारंपरिक सतपुतिया और छोटा चना

भरवां मिर्च को ऐसे पकाएं

अब कड़ाही में दोबारा 1 छोटा चम्मच तेल डालकर गर्म करें। इसमें मसाला भरी हुई मिर्च डालें और करीब 2 मिनट तक तलें। अगर आप मिर्च को पूरा नहीं परोसना चाहते हैं, तो पकने के बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद बचा हुआ बेसन का मसाला इसमें डालकर अच्छी तरह मिला सकते हैं। इस तरह तैयार हो जाएगी राजस्थान की खास भरवां बेसन मिर्ची। इसे दाल के साथ परोसें और खाने का स्वाद बढ़ाएं।

प्रमुख खबरें

SA20 Auction से पहले Sourav Ganguly बोले, Pretoria Capitals का कोर मजबूत, भरेंगे 5 स्लॉट

Akashvani Bhawan पहुँच कर Rahul Gandhi ने अपनी दादी Indira Gandhi की याद देश को दिला दी!

7 October हमले की बरसी से पहले Gaza में तनाव, Yahya Sinwar का करीबी बना निशाना

ACP Vivek Bhagat का फर्जी वीडियो बनाकर फैलाने का आरोपी Mewat से गिरफ्तार