पाक विमान हादसे में आया नया मोड़, पायलट ने ATC के निर्देशों को किया था अनसुना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2020

कराची। पाकिस्तान के विमानन प्राधिकरण ने कहा है कि यहां पिछले हफ्ते दुर्घटनाग्रस्त हुए पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन (पीआईए) के विमान ने हवाई यातायात नियंत्रक के निर्देशों का पालन नहीं किया था। मीडिया में बृहस्पतिवार को आई एक खबर में यह कहा गया है। उल्लेखनीय है कि यह विमान 22 मई को यहां हवाईअड्डे के पास घने बसे रिहाइशी इलाके में गिर गया था। इस दुर्घटना में तीन बच्चों सहित कुल 97 लोग मारे गये थे, जबकि दो यात्री बच गये थे। विमान में 99 यात्री सवार थे। लाहौर से उड़ान भरने के बाद पीके-8303 (उड़ान) कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरने से कुछ ही मिनट पहले मलीर में मॉडल कॉलोनी के पास जिन्ना गार्डन में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। डॉन अखबार की खबर के मुताबिक, नागर विमानन प्राधिकरण ने दो जून के एक पत्र में राष्ट्रीय एयरलाइन से कहा है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान के पायलट ने हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसी) के निर्देशों का पालन नहीं किया।

प्रमुख खबरें

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी