इंस्टा पर वीडियो पोस्ट करने के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने महिला खिलाड़ी पर लगाया बैन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 18, 2019

होबार्ट। होबार्ट हरिकेंस की विकेटकीपर एमिली स्मिथ को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की भ्रष्टाचार रोधी नीति के उल्लंघन के कारण सोमवार को महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) से प्रतिबंधित कर दिया गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट के अनुसार, ‘‘एमिनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया जो दो नवंबर को बर्नी के वेस्ट पार्क में खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के लिए सीमित क्षेत्र में बनाया गया था और इसमें सिडनी थंडर के खिलाफ हरिकेंस की अंतिम एकादश की भी जानकारी थी।’’

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के PM ने दी सरफराज को सलाह, कहा- टीम में वापसी के लिए घरेलू क्रिकेट पर फोकस करें

एमिली ने भ्रष्टाचार रोधी संहिता के नियम 2.3.2 के उल्लंघन के लिए सजा स्वीकार कर ली है और वह एक साल तक क्रिकेट के किसी प्रारूप में हिस्सा लेने के लिए आयोग्य होंगी। इसमें से नौ महीने की सजा निलंबित है। तीन महीने की सजा के कारण एमिली डब्ल्यूबीबीएल के बाकी सत्र से बाहर हो गई हैं और वह 50 ओवर की महिला राष्ट्रीय क्रिकेट लीग में भी नहीं खेल पाएंगी।

प्रमुख खबरें

Election Commission पुनर्गठन और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की झारखंड में वामदलों ने उठाई मांग

Asian Games एथलेटिक्स में Sarvesh Kushare और Ancy Sojan को रजत, भारत ने 5 पदक जीते

Prasidh Krishna की वापसी, 1st ODI में Team India ने Gurnoor Brar और Naman Dhir को उतारा

Delhi Police ने गैंगस्टर Kapil Sangwan के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को पकड़ा