क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को पसंद आया गांगुली का वनडे सुपर सीरीज का सुझाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2019

मेलबर्न। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी केविन राबटर्स ने चार देशों की ‘वनडे सुपर सीरिज’ के बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के सुझाव की तारीफ की लेकिन कोई वादा नहीं किया। गांगुली ने कहा था कि भारत 2021 से शुरू हो रही सालाना वनडे श्रृंखला में इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और एक अन्य शीर्ष टीम से खेलेगा। यह कदम हर कैलेंडर वर्ष में एक टूर्नामेंट कराने की आईसीसी की कवायद को रोकने की दिशा में माना जा रहा है। 

लंदन में गांगुली के साथ बैठक के बाद इंग्लैंड और वेल्स क्र्रिकेट बोर्ड ने कहा था कि वह इस मसले पर बातचीत के लिये तैयार है। राबटर्स ने कहा कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की यह अनूठी सोच है। उन्होंने कहा कि उनके संक्षिप्त कार्यकाल में ही कोलकाता में दिन रात का टेस्ट हो गया और नतीजा शानदार रहा। अब सुपर सीरिज का प्रस्ताव भी उम्दा है। सीए के सीईओ न कहा कि वह अगले महीने भारत और बांग्लादेश आकर भावी क्रिकेट कैलेंडर पर बात करेंगे। उन्होंने कहा कि वह न्यूजीलैंड और पाकिस्तान से भावी कार्यक्रम के बारे में बात कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

राष्ट्राध्यक्षों द्वारा हिंदी गाने गाकर सांस्कृतिक जुड़ाव की रणनीतिक

UP Rain: मौसम तंत्र कमजोर पड़ने से भारी बारिश थमी, नदियां उफान पर

साहित्यकार Om Prakash Jha बोले, राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश देती हैं दीनदयाल की पुस्तकें

Pushkar Singh Dhami का कांग्रेस पर हमला, भ्रम फैलाने के लिए झूठ का सहारा ले रही पार्टी