क्रिकेट 2022 में एशियाई खेलों में कर सकता है वापसी, IOA ने किया स्वागत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2019

बैंकाक। क्रिकेट को हांगझू एशियाई खेल 2022 के खेल कार्यक्रम में शामिल किया गया है जिससे इस खेल की इन महाद्वीपीय खेलों में वापसी हो सकती है। यह फैसला एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) की यहां हुई आम सभा में लिया गया। ओसीए के मानद उपाध्यक्ष रणधीर सिंह ने कहा, ‘‘ हां, क्रिकेट को हांगझू एशियाई खेल 2022 के खेल कार्यक्रम में शामिल किया गया है।’’ रविवार को मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई। ‘इनसाइडदगेम्स.बिज’ खेल वेबसाइट के अनुसार एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) की आम सभा की बैठक में यह फैसला किया गया।क्रिकेट को 2010 और 2014 एशियाई खेलों में जगह मिली थी लेकिन इंडोनेशिया में 2018 में हुए खेलों से इसे हटा दिया गया। भारत इससे पहले टीम के व्यस्त कार्यक्रम का हवाला देकर इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता से बाहर रह चुका है।

 

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने क्रिकेट को एशियाई खेलों में शामिल करने का ओसीए के फैसले का स्वागत किया। इस बैठक में शामिल रहे आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने कहा, ‘‘ हम ओसीए के फैसले का स्वागत करते हैं। किक्रेट का कौन सा प्रारूप खेला जाएगा यह तय नहीं है लेकिन यह स्वागत योग्य कदम है।’’ उन्होंने कहा कि आईओए चाहेगा की इस प्रतियोगिता में भारतीय क्रिकेट टीम भाग ले। मेहता ने कहा, ‘‘ आईओए बीसीसीआई से 2022 एशियाई खेलों में क्रिकेट की एक टीम भेजने का अनुरोध करेगा। भारत पुरुष और महिला दोनों वर्गों में जीत सकता है और तालिका में अपने पदकों की संख्या को बढ़ा सकता है।’’ पूरी संभावना है कि अगर क्रिकेट को जगह मिलती है तो 2010 में ग्वांग्झू और 2014 में इंचियोन खेलों की तरह 2022 में भी टी20 प्रारूप को ही शामिल किया जाएगा।

 

इसे भी पढ़ें: डु प्लेसिस का नाबाद शतक, दक्षिण अफ्रीका आठ विकेट से जीता

 

एशियाई खेलों के अगले टूर्नामेंट के आयोजन में अब भी काफी समय है और ऐसे में भारतीय टीम के प्रतिनिधित्व पर चर्चा करने के लिए बीसीसीआई को काफी समय मिलेगा।बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘2022 एशियाई खेलों के लिए अभी काफी समय है। समय आने पर हम चर्चा करेंगे और फैसला लेंगे।’’ क्रिकेट को 2022 खेलों में जगह देना उम्मीद के मुताबिक है क्योंकि ओसीए के मानद उपाध्यक्ष रणधीर सिंह ने उपयुक्त स्थल चुनने के लिए पिछले महीने हांगझू का दौरा किया था। श्रीलंका और पाकिस्तान ने 2014 में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीते थे जबकि 2010 में बांग्लादेश और पाकिस्तान ने बाजी मारी थी। राष्ट्रमंडल खेल 1998 में भी क्रिकेट को शामिल किया गया था और तब भारत ने भी अपनी टीम भेजी थी।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में नाबालिग से बलात्कार के जुर्म में 60 वर्षीय व्यक्ति को उम्रकैद

Godrej परिवार में बंटवारा: आदि, भाई के पास सूचीबद्ध कंपनियां; चचेरे भाई-बहन को गैर सूचीबद्ध कंपनियां

Ghaziabad Development Authority के तीन पर्यवेक्षक निलंबित, अवैध निर्माण कराने का आरोप

Delhi के दो विद्यालयों को मिली परिसर में बम होने की धमकी, स्कूल को कराया गया खाली