लॉकडाउन के बाद पिच पर लौटेगा क्रिकेट, टेस्ट श्रृंखला के लिये वेस्टइंडीज टीम इंग्लैंड रवाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2020

सेंट जोन्स (एंटीगा)। वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये इंग्लैंड रवाना हो गयी। इससे पहले पूरी टीम का कोविड-19 परीक्षण करवाया गया था जिसमें सभी की रिपोर्ट ‘नेगेटिव’ आयी थी। सोमवार को वेस्टइंडीज के विभिन्न द्वीपों से खिलाड़ियों को दो विमानों से लाया गया और फिर वे विशेष विमान से इंग्लैंड के मैनचेस्टर के लिये रवाना हुए। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने बयान में कहा कि मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड पहुंचने पर पूरी टीम पृथकवास पर चली जाएगी ओर उनका फिर से कोविड-19 के लिये परीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही टीम का सात सप्ताह का दौरा भी शुरू हो जाएगा जहां उन्हें जैव सुरक्षित वातावरण में रहना होगा। इस दौरान खिलाड़ियों को सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। तीनों टेस्ट मैच 21 दिन के अंदर खाली स्टेडियमों में खेले जाएंगे। पहला टेस्ट आठ जुलाई से साउथम्पटन में खेला जाएगा। दूसरा (16 से 20 जुलाई) और तीसरा (24 से 28 जुलाई) टेस्ट मैच ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाएंगे। इन स्थलों का चयन इसलिए किया गया है कि क्योंकि इनमें स्टेडियम के अंदर या उसके पास में होटल है और इनमें जैव सुरक्षित वातावरण तैयार किया जा सकता है। वेस्टइंडीज को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मई और जून में इंग्लैंड का दौरा करना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। 

इसे भी पढ़ें: कप्तानी के लिए बेहतर होंगे जोस बटलर, स्टोक्स को अतिरिक्त बोझ देने की जरूरत नहीं: पीटरसन

कप्तान जैसन होल्डर ने कहा, ‘‘हम श्रृंखला के लिये इंग्लैंड जा रहे हैं और यह खेलों विशेषकर क्रिकेट के लिये यह बहुत बड़ा कदम है।’’ वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम : जैसन होल्डर (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड, नक्रुमा बोनर, क्रैग ब्रैथवेट, शमर ब्रूक्स, जॉन कैंपबेल, रोस्टन चेज, रकीम कॉर्नवाल, शेन डाउरिच, केमार होल्डर, शाई होप, अल्जारी जोसेफ, रेमन रीफर और केमार रोच। रिजर्व खिलाड़ी : सुनील अंबरीस, जोशुआ डासिल्वा, शैनन गेब्रियल, कीन हार्डिंग, काइल मेयर, प्रेस्टन मैकस्वीन, मार्क्विनो मिंडले, शाइनी मोसले, एंडरसन फिलिप, ओशेन थॉमस और जोमेल वार्रिकान।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी