इस पूर्व कीवी गेंदबाज के पास घर लौटने के लिए नहीं हैं पैसे, ट्विटर पर मांगी मदद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2020

क्राइस्टचर्च। ब्रिटेन में अपने परिवार से मिलने को बेताब न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज लेन ओब्रायन को वापसी की टिकटों के लिये लोगों से पैसा मांगना पड़ रहा है क्योंकि कोविड 19 महामारी के चलते उनकी उड़ान रद्द हो गई थी। ओब्रायन ट्विटर के जरिये लोगों से मदद की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया ,‘‘ब्रिटेन वापसी की उड़ान लेने के लिये पैसे का बंदोबस्त करने की कोशिश में जुटा हूं। अगर कोई स्काइप या वीडियो कॉल पर क्रिकेट, राजनीति, खाना, सचिन, मानसिक स्वास्थ्य किसी भी बारे में बात करना चाहता है और कुछ डालर दे सकता है तो मैं तैयार हूं।’’

न्यूजीलैंड के लिये 22 टेस्ट, 10 वनडे और चार टी20 खेल चुके ओब्रायन अब परिवार के साथ ब्रिटेन में रहते हैं। वह मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मसले के लिये न्यूजीलैंड आये थे।उन्होंने पहले चिंता जताई थी कि उनकी पत्नी फेफड़े की बीमारी से जूझ रही हैजिससे संक्रमित होने का खतरा अधिक है।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका