Sanjay Raut का Salman Khan और RSS पर बड़ा हमला, पूछा- भाईजान सिर्फ भीड़ जुटाने के लिए बुलाए गए?

By एकता | Feb 08, 2026

हाल ही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक बड़े कार्यक्रम में सलमान खान समेत बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। संजय राउत ने इस पर तंज कसते हुए पूछा कि क्या सलमान खान को सिर्फ भीड़ जुटाने के लिए बुलाया गया था? उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से सवाल किया कि क्या यह कदम सिर्फ यह दिखाने के लिए है कि अब संघ में मुसलमानों का स्वागत है? राउत ने यह भी दावा किया कि कई लोग वहां अपनी मर्जी से नहीं, बल्कि दबाव में गए थे।

इसे भी पढ़ें: Kanhaiyalal Murder Case 2022 | Ashok Gehlot का भाजपा पर बड़ा हमला, 'न्याय में देरी' और 'आरोपियों के संबंधों' पर उठाए सवाल

मेयर चुनाव और बीजेपी पर निशाना

मुंबई की नई मेयर रितु तावड़े को लेकर भी संजय राउत ने कड़े शब्द इस्तेमाल किए। उन्होंने उन्हें 'कांग्रेस से उधार लिया हुआ' उम्मीदवार बताया। राउत ने दावा किया कि बीजेपी को केवल शिवसेना (यूबीटी) के दबाव की वजह से एक मराठी मेयर नियुक्त करना पड़ा है क्योंकि उनकी पार्टी लगातार 'मराठी अस्मिता' का मुद्दा उठा रही थी।

इसे भी पढ़ें: Karnataka Private Plane Crash | प्राइवेट चार्टर प्लेन क्रैश! इंजन फेल होने के बाद खेतों में करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

चुनावों को बताया 'बच्चों का खेल'

संजय राउत ने जिला परिषद के चुनावों की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पैठन का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां एक विधायक छोटे बच्चों को वोट डलवाने ले आए थे और ईवीएम में भी गड़बड़ी की खबरें मिलीं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि अब चुनाव, चुनाव नहीं रहे बल्कि एक 'बच्चों का खेल' बन गए हैं।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी