बिहार में बनेगी अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार, हर घर को देंगे सरकारी नौकरी : तेजस्वी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2025

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और ‘इंडिया’ गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कहा कि अगर जनता उन्हें मौका देती है तो वह बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार “पढ़ाई, दवाई, कमाई और सुनवाई” वाली सरकार होगी।

तेजस्वी ने वादा किया कि उनकी सरकार हर घर में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देगी और राज्य में कार्यरत संविदा कर्मियों एवं ‘समाज में सक्रिय लोगों’ (कम्युनिटी मोबिलाइज़र्स) को नियमित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता शिक्षा, स्वास्थ्य, न्याय और रोजगार होगा, ताकि बिहार में विकास और सुशासन की नई नींव रखी जा सके।

राजद नेता इन दिनों विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र राज्य भर में जोरदार प्रचार अभियान चला रहे हैं और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर “ठहराव और झूठे दावों” का आरोप लगाते हुए खुद को युवाओं की आवाज़ और परिवर्तन का प्रतीक बता रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में