अपराध और हिंसा है आज की प्रमुख वैश्विक चिंता

By डॉ. राजेन्द्र प्रसाद शर्मा | Oct 31, 2025

दुनिया के देशों की पांच बड़ी चिंताओं में आज सबसे बड़ी चिंता अपराध और हिंसा होती जा रही है। बेरोजगारी भ्रष्टाचार या सामाजिक या लैंगिक असमानता इसके आसपास भी नहीं दिखाई देती है। दरअसल दुनिया के देशों के लोग आज सबसे अधिक अपराध और हिंसा से प्रताडित है। कहीं भी और किसी भी देश के समाचार पत्र या मीडिया चैनलों को देखेंगे तो अपराध और हिंसा की खबरों की भरमार मिल जाएगी। दुनिया के देशों के लोगों से संवाद कायम कर सर्वे के माध्यम से रुझानों की जानकारी देने वाली संस्था इप्सांस की हालिया रिपोर्ट तो यही कहानी कहती है। इप्सांस की रिपोर्ट की माने तो दुनिया की पांच बड़ी चिंताओं में 32 प्रतिशत चिंता अपराध और हिंसा की है तो 30 प्रतिशत चिंता सरकारों द्वारा लोगों पर लगाये जाने वाले कर प्रावधानों को लेकर है। सामाजिक असमानता की चिंता 29 प्रतिशत है तो राजनीतिक भ्रष्टाचार और बढ़ती बेरोजगारी चिंता का कारण केवल 28 प्रतिशत ही बन पा रही है। यह तो उदाहरण मात्र है। पर इसमें कोई दो राय नहीं कि अपराध और हिंसा आज वैश्विक समस्या बनती जा रही है। दुनिया के देशों में कहीं ना कहीं से प्रतिदिन अपराध और हिंसा की खबरें प्रमुखता से सामने आ रही है। जहां तक हिंसा का प्रष्न है उसके विषय में तो यह कहना ही पर्याप्त होगा कि जैसे कहावत है कि फलां के तो नाक पर ही गुस्सा बैठा रहता है, लगभग यह स्थिति आज के युवाओं में ही नहीं अपितु अधिकतर नागरिकों में होती जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: यूपी की राज्यपाल महिलाओं—बच्चों की बदहाली पर चुप क्यों?

यह भी साफ हो जाना चाहिए कि दुनिया के देशों में अपराध और अपराध के तरीकों में भी काफी बदलाव आया है। भारत सहित दुनिया के अधिकांश देश साइबर ठगी के बढ़ते ग्राफ से दो-चार हो रहे हैं। ठग साइबर ठगी के नित नए रास्ते निकालते हैं। कभी कॉल करके तो कभी क्लोन बनाकर सीधे ही राशि हड़प जाते है। इसी तरह से अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट का नया ही रास्ता निकाला है और मजेदार बात यह है कि डिजिटल अरेस्ट के शिकार होने वाले साधारण आदमी ना होकर उच्च शिक्षित और संपन्न नागरिक हो रहे हैं। हालात यह हो रहे हैं कि अपराधी पढ़े लिखे लोगों को ही ना जाने क्या क्या कल्पित भय दिखाकर बड़ी राशि ठगने में सफल हो जाते हैं। इसी तरह से तकनीक का सहारा लेकर सेक्सटोर्सन आम होता जा रहा है। पैसों वाले लोगों इस तरह के ठग महिलाओं का गिरोह बनाकर आसानी से शिकार बना रहे हैं। दुनिया के लगभग सभी देशों में अपराधियों द्वारा तकनीक का ठगी में उपयोग आम होता जा रहा है। लाख प्रयासों के बावजूद इस पर अंकुश नहीं लगाया जा सका है। दरअसल अपराध के नए नए तरीकें सामने आते जा रहे हैं। हो यह रहा है कि अपराधियों की आरएण्डडी अधिक कारगर होती दिख रही है क्योंकि समग्र प्रयासों के बावजूद अपराध की कोई ना कोई नई तकनीक ले आते हैं। जब तक एक तरीके का तोड़ ढूंढा जाता है तब तक अपराध का नया तरीका सामने आ जाता है। ऐसे में दुनिया के देशों को हिंसा और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों के पेरेलल आरएण्डडी सेल विकसित करनी होगी ताकि अपराध और हिंसा को कम किया जा सकें। 

- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद शर्मा

प्रमुख खबरें

El Clásico में Barcelona का दबदबा, Real Madrid को 2-0 से रौंदकर जीता La Liga खिताब

India में Grandmaster बनना क्यों हुआ इतना महंगा? Chess के लिए लाखों का कर्ज, बिक रहे घर-बार

Britain की पहली Sikh Rugby Player का नया दांव, अब Sumo रिंग में इतिहास रचने को तैयार

Global Tension के बीच SBI का दावा, पटरी से नहीं उतरेगी Indian Economy की रफ़्तार