फर्जी नोटशीट मामले में क्राइम ब्रांच ने किया बड़ा खुलासा , 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

By सुयश भट्ट | Aug 04, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में हुए फर्जी नोटशीट मामले में क्राइम ब्रांच  ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ने बीजेपी विधायक रामपाल सिंह के यहां काम करने वाला खानसामा और एक अन्य विधायक के यहां काम करने वाला नौकर आरोपी बनाया गया है।

आपको बता दें कि नौकर स्टाम्प चुराकर खानसामा के साथ मिलकर नकली नोटशीट की कॉपी बनवाता था। आरोपी दो कम्प्यूटर ऑपरेटर से नकली नोटशीट बनवाते थे। दोनों कम्प्यूटर ऑपरेटर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा स्टाम्प को सीएमओ डिस्पैच करने वाला भी आरोपी गिरफ्तार हो गया है।

दरअसल भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत 3 सांसदों और विधायक की अनुशंसा की ट्रांसफर की फर्जी नोटशीट सीएम हाउस तक पहुंच गई। संदेह होने पर संबंधित सांसदों और विधायक से बात की गई तब जाकर मामले का खुलासा हुआ।

इसे भी पढ़ें:उपचुनाव की बैठक के बाद कांग्रेस में देखी गई गुटबाजी, अरुण यादव के बैठक न पहुचंने पर कांग्रेसी नेताओं ने ली चुटकी 

वहीं सीएम हाउस में फर्जी नोटशीट भेजकर प्रदेश के कई कर्मचारियों के ट्रांसफर की सिफारिश की गई थी। इसमें भोपाल सांसद प्रज्ञा, राजगढ़ सांसद रोडमल नागर, देवास सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी और रायसेन जिले के सिलवानी विधायक रामपाल सिंह के नाम की फर्जी नोटशील सीएम हाउस पहुंची थी। 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1- रामप्रसाद राही 2- लखनलाल 3- राम कृष्ण राजपूत 4-दशरथ राजपूत 5- रामगोपाल पराशर

प्रमुख खबरें

NEET गड़बड़ी पर Rahul Gandhi का PM Modi पर पलटवार: छात्र नहीं, आपको उनसे माफ़ी मांगनी चाहिए

IIT Jodhpur Admission: बिना JEE के भी मिलेगा IIT में दाखिला, BS Management and Technology कोर्स के लिए आवेदन शुरू

जादूमणि सिंह ने Commonwealth Games में जीता Silver Medal, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार

Babbu Maan ने एडिलेड में गुरुद्वारे में आग की घटना के बाद कॉन्सर्ट किया रद्द