By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2019
बिजनौर। शहर में दो अलग-अलग बच्चियों के साथ करीबी लोगों द्वारा ही कथित दुष्कर्म और दुष्कर्म के प्रयास किए जाने के मामले सामने आए हैं। एक मामले में आरोपी रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रभारी पुलिस अधीक्षक लक्ष्मीनिवास मिश्र ने बृहस्पतिवार को बताया कि नगीना गांव निवासी सात वर्षीय बच्ची अपनी ताई के साथ बढ़ापुर के गांव नंगला चक्का गयी थी।
इसे भी पढ़ें: यूपी की कानून-व्यवस्था और जगंल राज में ज्यादा फर्क नहीं रहा: कांग्रेस
वहां बुधवार की रात उसके रिश्ते के चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी घटना थाना बढ़ापुर के गांव इस्माइलपुर की है जहां आठ साल की बच्ची को उसके रिश्ते के चाचा ने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। प्रभारी एसपी के अनुसार, अभियुक्त फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
इसे भी पढ़ें: कठुआ मामला से आखिर कैसे बरी हो गया विशाल! जानें कोर्ट रूम नें क्या जाल फैलाया गया
हाल ही में हुई अलीगढ़ में एक ढाई साल की मासूम बच्ची की हत्या ने सभी का दिल दहला दिया है।