यूपी की कानून-व्यवस्था और जगंल राज में ज्यादा फर्क नहीं रहा: कांग्रेस

there-is-no-difference-between-the-law-and-order-of-up-and-jangal-raj-says-congress
[email protected] । Jun 13 2019 12:18PM

आगरा में बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक स्वागत समारोह में ही दिनदहाड़े अध्यक्ष को गोली मार दी गई।

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश के आगरा में बार काउंसिल की अध्यक्ष की हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि राज्य की कानून-व्यवस्था और जगंल राज में ज्यादा अंतर नहीं रह गया है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, उत्तर प्रदेश में अजय सिंह बिष्ट (योगी) की सरकार की नाक के नीचे, दिन दहाड़े बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्षा की गोली मार कर हत्या। जंगलराज और भाजपा शासित उप्र की क़ानून व्यवस्था में अब ज़्यादा फ़र्क़ नहीं बचा! गौरतलब है कि आगरा में बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक स्वागत समारोह में ही दिनदहाड़े अध्यक्ष को गोली मार दी गई।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़