Crime: शामली में महिला के अपहरण के बाद अश्लील वीडियो वायरल, छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2022

मुजफ्फरनगर। शामली जिले में कैराना थाना क्षेत्र के एक गांव से 21 वर्षीय महिला का कथित तौर पर अपहरण किया गया और बाद में उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कैराना के थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने कहा कि महिला का उसके ही गांव के हारून (50) ने 16 नवंबर को अपने परिवार के सदस्यों की मदद से कथित तौर पर अपहरण कर लिया था और बाद में उसका वीडियो वायरल हो गया था। उन्होंने बताया कि कई दिन तक अपनी बेटी की तलाश करने के बाद पीड़ित परिवार 10 दिसंबर को हारून के घर गया, जो लापता था। जब उन्होंने हारून के बारे में पूछा तो उनसे मारपीट की गयी जिसके बाद महिला के परिवार ने मुख्य आरोपी हारून सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

प्रमुख खबरें

स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, कोर्ट से 3 हफ्ते की मिली Interim Bail

Karnataka में कम बारिश पर राजनीति न करें दल, DK Shivakumar ने किसानों को दिया मदद का भरोसा

NSE Co-Location Scam में Chitra Ramkrishna को Supreme Court से झटका

Vishwakarma Puja 2026: 16 या 17 कब है विश्वकर्मा पूजा? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि