Crime: शामली में अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2023

मुजफ्फरनगर। पड़ोसी शामली जिले के कैराना इलाके की पुलिस ने अवैध असलहों की आपूर्ति करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, रविवार को शामली जिले के कैराना थाना अंतर्गत पावती गांव में छापेमारी के दौरान अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 12 देशी पिस्तौल और हथियार बनाने के उपकरण और अर्द्धनिर्मित हथियार बरामद किये गये हैं।

प्रमुख खबरें

Rohini में दोस्त के जन्मदिन पर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी Karan Bhasin को दबोचा

Delhi SIR: प्रमुख हस्तियों के विवरण का भौतिक सत्यापन पूरा, अंतिम सूची में जुड़ेंगे नाम

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत