ओडिशा में 10 वर्षों में 41 बांग्लादेशियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए गए : मांझी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2025

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को विधानसभा को सूचित किया कि पुलिस ने पिछले 10 वर्षों के दौरान राज्य में 41 बांग्लादेशियों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज किए हैं।

माझी ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को तहसील, प्रखंड और पुलिस अधिकारियों की टीमें गठित करने को कहा है, ताकि राज्य के विभिन्न हिस्सों में बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान की जा सके और उन्हें उनके देश वापस भेजा जा सके।

उन्होंने विधानसभा को सूचित किया कि बालेश्वर जिले में अब तक किसी भी अवैध बांग्लादेशी प्रवासी की पहचान नहीं की गयी है। मुख्यमंत्री ने हालांकि कहा कि जिले में पांच बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं और मामले विचाराधीन हैं।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है