भाजपा सरकार में अपराधी सिर नहीं उठाएगा, सीधे जेल जाएगा : स्मृति ईरानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2022

मेरठ (उप्र)|  केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को यहां समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस दल ने 38 से ज्यादा अपराधियों को टिकट दिया, उससे महिला और समाज सुरक्षा की क्या उम्मीद की जा सकती है।

भाजपा सरकार में अपराधी सिर नहीं उठाएगा, सीधे जेल जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने यहां ‘मतदाता संवाद’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘सपा की राजनीति खौफ पर ही चलती रही है। उनके पिता भी कहते हैं कि लड़कों से गलती हो जाती है।’’ उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जो लोग राम राज्य के खिलाफ थे, अब वही राम का नाम जपने लगे हैं।

ईरानी ने कहा कि अखिलेश यह भूल गए कि उनकी सरकार अपराध की वजह से ही गयी थी। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में अपराधी सिर नहीं उठाएगा, सीधे जेल जाएगा।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में राजनीति के अपराधीकरण में विश्वास रखती है। केंद्रीय मंत्री ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि जो देश मे कम और विदेश में ज्यादा रहते हैं, वह जनता का क्या काम करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना महामारी के दौरान कांग्रेस सरकार होती तो क्या हश्र होता। उनके नेता कभी घर से बाहर नहीं निकले।

ईरानी ने कहा कि मेरठ ने बदलाव की राजनीति देखी है, बदले की नहीं। जो लोग कहते हैं कि सरकार आएगी तो चुन-चुन कर बदला लेंगे, उनकी सरकार नहीं आने वाली।

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026: सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया का ऐलान, गिल बाहर, ईशान किशन की सरप्राइज एंट्री

Kitchen Hacks: किचन सुपरहीरो हैं नींबू के छिलके, बदबू, चिकनाई और जिद्दी दागों का होगा सफाया, जानें आसान उपाय

Hyderabad Famous Temple: तेलंगाना का अद्भुत वेंकटेश्वर मंदिर, 12 फुट की भव्य प्रतिमा और वास्तुकला का संगम

भारत के Halal Certification को Oman की मंजूरी, आस्था का धंधा करने वालों का खेल होगा खत्म