UEFA Euro में खेलते हुए Cristiano Ronaldo ने रचा इतिहास, सबसे अधिक मुकाबलों में खेलने का बना रिकॉर्ड

By रितिका कमठान | Mar 24, 2023

फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। पुर्तगाल और लिकटेंस्टीन के बीच गुरुवार को यूरो कप 2024 का क्वालिफाइंग मैच खेला गया जिसमें कई नए रिकॉर्ड बनाए गए। इस दौरान क्रिस्टियानो रोनाल्डो और हैरी केन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नई उपलब्धि हासिल की। रोनाल्डो के खेल के कारण ही पुर्तगाल की टीम मुकाबले में विजय पा सकी। इस मैच में पुर्तगाल की टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और लिचेंस्टीन के खिलाफ मैच को 4-0 के बड़े अंतर से जीत लिया।

 

पुर्तगाल के रोनाल्डो पहले ही पुरुष फुटबॉल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं और अब उनके नाम पर सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेलने का नया रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। यह उनका 197वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। इससे पहले रोनाल्डो और कुवैत के बादेर अल मुतावा के नाम पर 196 मैच खेलने का संयुक्त रिकॉर्ड दर्ज था। रोनाल्डो ने इस मैच में दूसरे हाफ में पेनल्टी को गोल में बदलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने कुल गोल की संख्या को 120 पर भी पहुंचाया। इस बीच केन इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

 

केन ने इंग्लैंड की इटली पर 2-1 से जीत के दौरान पहले हाफ में पेनल्टी को गोल में बदला। यह उनका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 54वां बोल था जो कि वायने रूनी से एक गोल अधिक है। यूरो 2024 का आयोजन जर्मनी में किया जाएगा जिसके क्वालीफाइंग मैचों की शुरुआत विश्वकप समाप्त होने की तीन महीने बाद हुई है।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी