क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जॉर्जीना से रचाई सगाई, 9 साल से कर रहे थे एक-दूसरे को डेट

By Kusum | Aug 12, 2025

दुनिया के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आखिरकार अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रॉर्जिना रॉड्रिगेज के साथ सगाई रचा ली है। जॉर्जिना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी है। जॉर्जिना ने अपने हाथ और रोनाल्डो के हाथ की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि हां मैं आपसे प्यार करती हूं। इस जिंदगी और आने वाली हर जिंदगी में। 

जॉर्जिना एक डांसर हैं जिनका जन्म 27 जनवरी 1994 को अर्जेंटीना में हुआ था। मैड्रिड जाने से पहले स्पेन के जाका में उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। रोनाल्डो और जॉर्जिना ने काफी समय तक अपने रिश्ते को दुनिया से छुपाकर रखा था। हालांकि, जॉर्जिना एक मॉडल और इन्फ्लुएंसर  के रूप में कई फैशन शो में नजर आई थी। उन्होंने फैंस को नेटफ्लिक्स रियलिटी सीरीज आई एम जॉर्जिना के जरिए अपने जीवन की एक झलक दिखाई।   

फिलहाल, रोनाल्डो साल 2024 में क्रोएशिया के खिलाफ मुकाबले में अपने करियर का 900वां गोल दागा था। ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। इसके अलावा भी वह अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर चुके हैं। साउदी प्रो लीग में अल नसर के लिए खेलते हुए उन्होंने अब तक 30 मैचों में 25 गोल किए हैं।

प्रमुख खबरें

Womens Hockey World Cup: India ने England को 0-0 पर रोका, शानदार Defence के दम पर अगले राउंड में पहुंची Team India

Raghuram Rajan का बड़ा बयान: AI के इस्तेमाल पर लगे Tax, कर्मचारियों के लिए Training देने वाली कंपनियों को मिले राहत

Cancer के इलाज में बड़ी जीत: Moderna का Personalized Vaccine सफल, Melanoma के मरीजों को मिली नई उम्मीद

Ezri Konsa to Arsenal: इंग्लैंड के डिफेंडर का एस्टन विला से विदा होना तय, 51 मिलियन पाउंड में बनी सहमति