इंस्टाग्राम से कमाई करने के मामले में रोनाल्डो सबसे आगे, जानें लियोनेल मेसी और विराट कोहली कौन से नंबर पर हैं?

By Kusum | Aug 11, 2023

मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्ड एक बार फिर इंस्टाग्राम से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बने हैं। रोनाल्डो एक पोस्ट के करीब 26 करोड़ रुपये कमाते हैं। जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी हैं। जो इंस्टा पर एक पोस्ट के लिए 21.52 करोड़ रुपये लेते हैं। वहीं इस लिस्ट में भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली 14वें नंबर पर हैं। जो एक इंस्टा पोस्ट के 14 करोड़ रुपये कमाते हैं। इसके अलावा विराट कोहली ना सिर्फ एकलौते भारतीय बल्कि पूरे एशिया में पहले नंबर पर हैं। 

 

विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा एकलौते भारतीय 


रोनाल्डो लगातार तीसरे साल इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले पहले शख्स हैं। उनके 60 करोड़ फॉलोअर्स हैं। रोनाल्डो को इससे पहले जुलाई में सऊदी अरब जाने के बाद 2017 के बाद पहली बार फोर्ब्स ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीट की सूची में शामिल किया था। अब वो 2023 की इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में टॉप पर हैं। जो एक तरह से ऑनलाइन इंफ्लुएंस का ग्लोबल मार्कर है। वहीं इस लिस्ट में भारतीय विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा भी हैं। 


वहीं मेसी की बात करें तो वो प्रत्येक इंस्टा पोस्ट के लिए 21,52 करोड़ रुपये लेते हैं। मेसी के बाद टॉप 20 लिस्ट में कोहली और ब्राजील के स्टार फुटबॉलर खिलाड़ी नेमार भी शामिल हैं। नेमार पेरिस सेंट जर्मेन टीम के साथी और फ्रांस के फुटबॉलर किलियन म्बाप्पे के हर इंस्टा पोस्ट से लगभग दोगुनी राशि लेते हैं। 


इसके साथ ही विराट कोहली के 256 मिलियन फॉलोअर्स हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कोहली ने इस साल एक प्रायोजित इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 14 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। दुनियाभर में कोहली के फैंस की भरमार है। 

 

 

प्रमुख खबरें

RSS को भाजपा से जोड़कर समझना बड़ी गलती, Mohan Bhagwat ने ऐसा क्यों कहा?

थाईलैंड ट्रिप का बदल जाएगा बजट: 2026 में लैंड ऑफ स्माइल्स में घूमने के लिए बढ़ा लें अपनी सेविंग्स, जानें कतना होगा खर्च

असम में PM Modi ने किया फर्टिलाइजर प्लांट का शिलान्यास, कांग्रेस पर जमकर बरसे

चिल्लई कलां की शुरुआत के साथ ही Kashmir में हुई बर्फबारी, दो महीने का सूखा खत्म