Cristiano Ronaldo ने रचा इतिहास, World Cup नॉकआउट में दागा पहला गोल, पुर्तगाल की रोमांचक जीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2026

गोनकालो रामोस ने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में राफेल लीओ के पास पर हेडर से गोल किया, जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पेनल्टी किक को गोल में बदला जिससे पुर्तगाल ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए क्रोएशिया को 2-1 से हराकर विश्व कप फुटबॉल के अंतिम 16 में प्रवेश किया। अंतिम सीटी बजने से पहले मैच विवादों में घिर गया क्योंकि क्रोएशिया को लगा कि उसने आखिरी क्षणों में स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया है, लेकिन वीडियो समीक्षा के बाद मारियो पासालिच को ऑफसाइड करार दिया और गोल को अमान्य घोषित कर दिया गया।

इस मैच में दो ऐसे खिलाड़ी आमने-सामने थे जिनकी उम्र 40 वर्ष से अधिक थी। इनमें अपना छठा विश्व कप खेल रहे 41 वर्षीय रोनाल्डो और क्रोएशिया के लुका मोड्रिक थे, जो टूर्नामेंट का खिताब जीतने के लिए पांचवीं बार प्रयास कर रहे थे। मोड्रिक ने 2018 और 2022 में क्रोएशिया को क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर पहुंचाया था, लेकिन इस बार वह कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए। रोनाल्डो ने मैच के बाद कहा, ‘‘मेरे मन में इस तरह का खौफ कभी पैदा नहीं हुआ।लेकिन सब कुछ अच्छा होने के लिए आपको सकारात्मक बने रहना पड़ता है। मुझे इस तरह की मैन पसंद हैं। मैं हमेशा इसी तरह के मैच खेलना चाहता हूं। ’’

उन्होंने कहा,पहले हाफ में हमने खेल पर दबदबा बनाए रखा। दूसरे हाफ में गोल के बाद हम थोड़ा घबरा गए, लेकिन यही तो फुटबॉल है। पेनल्टी के बाद, मुझे लगता है कि हमारे लिए स्थिति थोड़ी बेहतर हो गई। हमने कुछ मौके बनाए और मुझे लगता है कि अंत में हम मैच जीतने के हकदार थे।

प्रमुख खबरें

Maruti और Hyundai समेत वाहन कंपनियों ने फेस्टिव सीजन में बढ़ाई उत्पादन क्षमता

दिग्गज फिल्म निर्देशक Singeetam Srinivasa Rao का Chennai में निधन

भगवान जीमूतवाहन की पूजा और दान के बाद ही खोलें Jitiya Vrat, ये है पारण की सही विधि

Bullet Train Project: साबरमती नदी पर 12 मंजिला इमारत जितना ऊंचा पुल बनकर तैयार