लखीमपुर की घटना की कड़ी निंदा किया जाना महाराष्ट्र में छापेमारी का कारण हो सकता है: पवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2021

पुणे| राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके भतीजे अजित पवार के परिवार से जुड़ी विभिन्न कंपनियों पर आयकर विभाग की छापेमारी उनके और महाराष्ट्र सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा की कड़ी निंदा किए जाने पर केन्द्र की प्रतिक्रिया हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी में हुई घटना की शरद पवार, नवाब मलिक ने निंदा की

उन्होंने कहा कि राज्य में आयकर छापेमारी केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया है। पवार ने कहा, मैंने यूपी (लखीमपुर खीरी) की घटना की कड़ी निंदा की है, जहां किसान मारे गए हैं। मैंने इसकी तुलना जलियांवाला बाग हत्याकांड से भी की थी। साथ ही, राज्य सरकार ने अपनी कैबिनेट बैठक में इसकी निंदा की है ... इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि राज्य में विभिन्न कंपनियों के खिलाफ आईटी विभाग की कार्रवाई यूपी की घटना को लेकर हमारी ओर से कड़ी निंदा किए जाने की प्रतिक्रिया है।

प्रमुख खबरें

मशहूर Cardiologist पद्मश्री डॉ. G Vijayaraghavan का 84 साल की उम्र में निधन

Climate Change से निपटने को सुव्यवस्थित नीतियां जरूरी: राष्ट्रपति Droupadi Murmu

सपा सत्ता में आई तो Remote Sensing से होगी विकास दुबे एनकाउंटर की जांच: Akhilesh Yadav

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच