हरदोई में सड़क पर मिला मगरमच्छ, ग्रामीणों ने पकड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2025

हरदोई जिले के पिहानी थाना इलाके के कुंवरपुर बघेला गांव में बुधवार को सड़क पर एक मगरमच्छ देखे जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। स्थानीय लोग अचानक सड़क पर मगरमच्छ को देखकर चौंक गए।

पुलिस ने बताया कि जैसे ही यह खबर फैली, सैकड़ों ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और डर का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलने पर वन विभाग को अलर्ट किया गया, लेकिन अधिकारियों के आने से पहले ही ग्रामीणों ने घंटों की कोशिश के बाद मगरमच्छ को पकड़कर उसे रस्सियों से बांध दिया। उप जिलाधिकारी अंकित तिवारी ने बताया कि बाद में वन विभाग ने मगरमच्छ को अपने कब्जे में लिया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी