नर्मदा नदी में छोड़े जाएंगे मगरमच्छ, मध्यप्रदेश सरकार संरक्षण के लिए है प्रतिबद्ध: मोहन यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2025

 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार मां नर्मदा के पवित्र वाहन माने जाने वाले मगरमच्छों को इस नदी में छोड़ने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए आगे बढ़ रही है। नर्मदा नदी का प्रवाह मगरमच्छों के आवास के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है।

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं को बताया कि बृहस्पतिवार को इन सरीसृपों को नदी में छोड़ा जाएगा। यादव इस उद्देश्य के लिए बृहस्पतिवार को खंडवा जिले के नर्मदानगर का दौरा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सभी प्रजातियों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य में वन्यजीवों और जलीय प्रजातियों, जिनमें घड़ियाल और मगरमच्छ शामिल हैं, की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले साल चंबल नदी में घड़ियाल छोड़े गए थे।

यादव ने कहा कि राज्य में सभी वन्यजीव प्रजातियों के संरक्षण के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में मानव और वन्यजीव एक-दूसरे पर निर्भर हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि मगरमच्छों को नर्मदा नदी में ऐसे स्थान पर छोड़ा जाए जहां वे लोगों के लिए कोई खतरा न बनें। उन्होंने कहा कि मगरमच्छों की उपस्थिति मां नर्मदा के लिए शुभ होगी और नदी के जल प्रवाह को मजबूत करेगी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

यह बजट आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में भारत की वैश्विक छवि को और मजबूत करेगा: अमित शाह

Budget में Buddhist Circuit पर जोर, Assam समेत Northeast में Tourism को लगेंगे पंख

केंद्रीय बजट प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक कदम: रेखा गुप्ता

बजट में Nirmala Sitharaman ने Tamil Nadu के लिए दुर्लभ खनिज गलियारे की घोषणा की