बजट में Nirmala Sitharaman ने Tamil Nadu के लिए दुर्लभ खनिज गलियारे की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2026

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केंद्रीय बजट में चेन्नई के लिए हाई स्पीड रेल लिंक, पश्चिमी घाट के पोधिगई मलाई में पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ पर्वतीय मार्ग और एक ‘दुर्लभ खनिज गलियारे’ समेत तमिलनाडु के लिए कई योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने पुलिकट झील के किनारे पक्षी अवलोकन पथों का निर्माण और आदिचनल्लूर के पुरातात्विक स्थल को एक जीवंत, अनुभव जन्य सांस्कृतिक गंतव्य के रूप में विकसित करने जैसी अन्य घोषणाएं भी कीं।

अब हम खनिज समृद्ध राज्यों--ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु को खनन, प्रसंस्करण, अनुसंधान एवं विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए समर्पित दुर्लभ खनिज गलियारे स्थापित करने में सहायता देने का प्रस्ताव करते हैं।’’ वित्त मंत्री ने कहा कि भारत में विश्व स्तरीय ‘ट्रेकिंग और हाइकिंग’ अनुभव प्रदान करने की क्षमता और अवसर मौजूद हैं इसलिए, पश्चिमी घाट के पोधिगई मलाई में पर्यावरण के अनुकूल पर्वतीय मार्ग विकसित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि साथ ही, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में पुलिकट झील के किनारे पक्षी अवलोकन मार्ग भी विकसित किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 28 May 2026 | आज का प्रेम राशिफल 28 मई 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Karnataka Politics Live Updates: सिद्धारमैया दे सकते हैं इस्तीफा, डीके शिवकुमार बनेंगे नए मुख्यमंत्री?

गवर्नर शहर से बाहर, तो क्या सिद्धारमैया फिर भी दे सकते हैं इस्तीफ़ा? जानिए क्या कहता है भारत का संविधान | Chief Minister Resignation Process

Prabhasakshi NewsRoom: US भले ताकतवर है, मगर Iran भी कम नहीं! अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान ने अमेरिकी सैन्य अड्डे को बना दिया निशाना