Fatehgarh Sahib में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश और उसके दो साथी मारे गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2023

चंडीगढ़। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में बुधवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक गैंगस्टर और उसके दो साथी मारे गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की एक टीम तजिंदर सिंह तेजा (गैंगस्टर) का पीछा कर रही थी। तभी बस्सी पठाना के मुख्य बाजार इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी शुरू हुई। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव के मुताबिक, गोलीबारी के दौरान एक पुलिस अधिकारी को गोली लगी, जबकि दूसरे अधिकारी का पैर टूट गया।

प्रमुख खबरें

मोदी को ईरान जाना चाहिए या नहीं जाना चाहिए? इस सवाल का जवाब आपको यहाँ मिल जायेगा

पेपर खरीदने वालों के खिलाफ भी आंदोलन होना चाहिए

संघ, हिंदुत्व व सनातन पर सुनियोजित हमले

बिहार में औद्योगिक क्रांति! 1628 करोड़ के 36 Projects को SIPB की हरी झंडी, रोजगार के नए अवसर