By प्रेस विज्ञप्ति | Jun 24, 2026
पटना: विकास आयुक्त-सह-अध्यक्ष, राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की 68वीं बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न निवेश प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कुल 36 परियोजनाओं को ₹1628.60 करोड़ की लागत के साथ स्टेज-1 क्लीयरेंस प्रदान किया गया, जबकि 07 परियोजनाओं को ₹44.89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी गई। इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन एवं क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
इसके अतिरिक्त Tiwana Nutrition Global Private Limited, Ankoor Tradevista Pvt. Ltd., M/s Trycon Logistics and Support Services Private Limited, GreenExcel Private Limited, M/s Somayan Remedies Private Limited, Himalaya Medical College & Hospital, BABA GREEN ENERGY, RK Shirts Private Limited, ARWAL AGRO INDUSTRIES PRIVATE LIMITED तथा SHRI GRISHNESHWAR COLD STORAGE PRIVATE LIMITED सहित अन्य निवेश प्रस्तावों को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
इन निवेश प्रस्तावों के क्रियान्वयन से बिहार में औद्योगिक आधार को और मजबूती मिलेगी तथा राज्य को निवेश एवं रोजगार सृजन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।