विश्व कप की विजेता- उपविजेता को मिलेगी इतनी बड़ी राशि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2019

लंदन। आगामी आईसीसी विश्व कप की विजेता टीम को 40 लाख डालर मिलेंगे जो टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ी ईनामी राशि है। दस टीमों के टूर्नामेंट के विजेता को एक ट्राफी भी दी जायेगी। आईसीसी के बयान के अनुसारटूर्नामेंट की कुल ईनामी राशि एक करोड़ डालर होगी। उपविजेता को 20 लाख डालर दिये जायेंगे। वहीं सेमीफाइनल हारने वाली दोनों टीम को आठ लाख डालर मिलेंगे। 

तीस मई से शुरू हो रहा टूर्नामेंट 11 जगहों पर खेला जायेगा। हर लीग मैच के लिये भी ईनामी राशि है। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 ईनामी राशि:

विजेता : 40 लाख डालर 

उपविजेता : 20 लाख डालर 

सेमीफाइनल हारने वाली टीम : आठ आठ लाख डालर 

हर लीग मैच के विजेता को : 40000 डालर 

लीग चरण से आगे जाने वाली टीम को : एक लाख डालर। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह