लता मंगेशकर को आखिरी अलविदा कहने के लिए उमड़ी प्रशंसकों की भीड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2022

मुम्बई। महान गायिका लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर रविवार को यहां कड़ी सुरक्षा के बीच ब्रीच कैंडी अस्पताल से उनके निवास पर ले जाया गया। दिवंगत गायिका की अंतिम झलक पाने के लिए उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ अस्पताल के बाहर जुटी थी। मंगेशकर (92) का कई अंगों के काम करना बंद कर देने के कारण आज सुबह यहां के एक अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल के बाहर करीब 50 पुलिसकर्मी तैनात किये गये थे। वहां सुबह से ही अस्पताल में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे समेत कई नेताओं और क्रिक्रेटर सचिन तेंदुलकर एवं अन्य लोगों का आना-जाना लगा रहा। 

प्रमुख खबरें

Delhi की नई EV Policy पर मचा बवाल, Taxi-Auto Union ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

UP में 35 करोड़ पेड़ या 350 करोड़ का Scam? Akhilesh Yadav ने Plantation Drive पर उठाए गंभीर सवाल

गृह मंत्री Amit Shah ने Ahmedabad को दी बड़ी सौगात, Sabarmati किनारे Heritage Park का किया उद्घाटन

Donald Trump ने लिंडसे ग्राहम को दी श्रद्धांजलि, बताया महान नेता