Kashmir में Tulip Garden को देखने के लिए उमड़ रही पर्यटकों की भीड़, पिछले सभी रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद

By नीरज कुमार दुबे | Apr 08, 2023

श्रीनगर में स्थित एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन को देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है जिसको देखकर पर्यटन विभाग के अधिकारी हैरान हो गये हैं क्योंकि माना जा रहा था कि बरसात के मौसम की वजह से और रमजान के कारण पर्यटकों की संख्या कम हो सकती है लेकिन दिन ब दिन बढ़ती भीड़ दर्शा रही है कि पिछले साल ट्यूलिप देखने आये 3.60 लाख लोगों की संख्या का रिकॉर्ड इस साल बहुत पहले ही टूट जायेगा। हम आपको बता दें कि लगभग महीने भर तक रहने वाले ट्यूलिप के फूलों को देखने के लिए अब तक लगभग ढाई लाख पर्यटक आ चुके हैं। इनमें से हजारों पर्यटक विदेशी भी थे। हम आपको बता दें कि इस बार अलग-अलग रंग के 16 लाख ट्यूलिप के फूल और 68 किस्में खिली हैं।

प्रमुख खबरें

Rohit Sharma ने की Captain Shubman Gill की तारीफ, 223 रन की पारी को बताया यादगार

कर्नाटक में Voter List से नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 का दुरुपयोग, DK Shivakumar का गंभीर आरोप

LPU में अशांति सोची-समझी साजिश, BJP सांसद Ashok Kumar Mittal ने खारिज किए ऑनलाइन दावे

Asian Games Men Hockey: पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत