दीपावली पर बाजारों में उमड़ी भीड़, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खरीदी करने पहुँचे

By दिनेश शुक्ल | Nov 14, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में शनिवार को दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। एक तरफ जहां लोग घरों की साज-सजा और लक्ष्मी पूजन की तैयारियों में जुटे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ सुबह से बाजार में भारी भीड़ उमड़ रही है और लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी दीपावली के अवसर पर अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ न्यू मार्केट पहुंचे और दीपावली के अवसर पर पूजन के लिए सामग्री खरीदी। उन्होंने महालक्ष्मी जी की प्रतिमा भी खरीदी। इस दौरान उन्होंने नागरिकों को दीप पर्व की बधाई दी।

इसे भी पढ़ें: दीपावली पर ग्वालियर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पांच मिलावटखोरों पर मामला दर्ज

मध्य प्रदेश में सभी बाजार में दीपावली के अवसर पर महिलाएं घर सजाने में व्यस्त हैं और कई घरों में पकवान बन रहे हैं। इसके साथ ही बाजारों में भी सुबह से भारी भीड़ देखने को मिल है। लोग घरों की साज-सज्जा का सामान और मिठाइयों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके निवास पर पहुंचकर दीपावली पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों, प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी सहित जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों और आमजनों ने मुलाकात कर बधाई देते हुए सुख-समृद्धि के लिये मंगल कामना की। मुख्यमंत्री चौहान ने दीपावली के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रकाश पर्व दीपावली में आप सभी का जीवन सुख-समृद्धि के प्रकाश से हमेशा के लिए आलोकित हो जाएं।

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास