दशकों तक सत्ता पर राज करने वाले राजशाही परिवार के युवराज को...राहुल गांधी पर कुछ इस अंदाज में बरसे धर्मेंद्र प्रधान

By अंकित सिंह | Apr 21, 2025

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत के चुनाव आयोग पर तीखा हमला करते हुए इसे समझौतावादी बताया और आरोप लगाया कि व्यवस्था में कुछ बहुत गड़बड़ है। इसके बाद से लगातार भाजपा कांग्रेस नेता पर हमलावर है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर विदेशी धरती से हमारे चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब भी राहुल गांधी विदेश में होते हैं, तो वे भारत और भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के प्रति अपने घृणित विचार साझा करने से नहीं चूकते। 

इसे भी पढ़ें: हम डरने वाले नहीं हैं, सोनिया गांधी, राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट पर बोले खरगे

उन्होंने कहा कि देश ही नहीं अपितु विश्व भी हमारे महान लोकतांत्रिक मूल्यों और उसकी विश्वसनीयता में यकीन रखता है। मगर, लगातार मिल रही पराजय की बौखलाहट राहुल गांधी जी के चेहरे पर स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ रही है। मेरा राहुल गांधी जी से निवेदन है कि चुनावी हार-जीत के मानक पर भारत की लोकतांत्रिक गरिमा को चोट मत पहुंचाइए। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि राहुल गांधी विदेश में भारत को बदनाम करते हैं। ऐसा व्यक्ति देश के कल्याण और पार्टी चलाने के लायक नहीं है...पीएम मोदी ने भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया है और 2028 तक भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। 

प्रमुख खबरें

PoJK में मानवाधिकार हनन पर UK में आक्रोश, London की सड़कों पर उतरे कश्मीरी प्रदर्शनकारी

Afghanistan में Pakistan की बमबारी पर Zabihullah Mujahid की चेतावनी, देंगे करारा जवाब

Asian Games 2026: भारत को अब तक 6 Medals, 22 सितंबर को इनपर रहेगी नजर

Delhi Riots मामले में Umar Khalid और Sharjeel Imam की जमानत पर सुनवाई टली, 30 सितंबर को अगली तारीख