By अनन्या मिश्रा | Nov 14, 2026
हर साल 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरुक करता है। डायबिटीज बीमारी की चपेट में अब नौजवान भी आ रहे हैं। इस बीमारी के शुरूआत में कोई लक्षण नहीं नजर आता है। जिस कारण इस बीमारी को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक करीब 589 मिलियन लोग डायबिटीज से पीड़ित है। वहीं भारत को डायबिटिक कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड कहा जाता है।
साल 1991 में आईडीएफ और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा पहली बार विश्व मधुमेह दिवस मनाया गया था। फिर साल 2006 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया और हर साल 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाए जाने की घोषणा की गई। इस दिन को सर फ्रेडरिक बैंटिंग के जन्मदिन पर मनाया जाता है। क्योंकि सर फ्रेडरिक बैंटिंग ने साल 1992 में चार्ल्स बेस्ट के साथ इंसुलिन की खोज की थी।
बार-बार इंफेक्शन होना
हाथ-पैर में झुनझुनाहट
बार बार प्यास लगना
बार बार पेशाब आना
आंखों में धुंधलापन
त्वचा में खुजली
कमजोरी
हर साल इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन वर्ल्ड डायबिटीज डे को मनाने के लिए एक खास थीम रखता है। इस बार 'मधुमेह पर शीघ्र कार्रवाई' थीम रखी गई है।
विश्व मधुमेह दिवस दुनिया का सबसे बड़ा मधुमेह जागरुकता अभियान है। यह करीब 160 से ज्यादा देशों में 1 बिलियन से अधिक लोगों तक पहुंच रहा है। इस अभियान के जरिए डायबिटीज से जुड़े मुद्दों की ओर दुनिया का ध्यान खींचा जाता है। वहीं इसको सार्वजनिक और राजनीतिक स्पॉटलाइट में मजबूती के साथ रखा जाता है।