By नीरज कुमार दुबे | Jan 03, 2023
श्रीनगर में सीआरपीएफ की ओर से कश्मीरी युवाओं के लिए 'जश्न-ए-चिल्लई कलां' कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके तहत वाद-विवाद, पेंटिंग और गायन प्रतियोगिताएं कराई गयीं। सीआरपीएफ के इस आयोजन में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में कश्मीरी युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया। कार्यक्रम के दौरान कश्मीरी युवाओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्साह से भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और हुनर से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान सीआरपीएफ के अधिकारियों और वहां उपस्थित शिक्षकों तथा स्थानीय लोगों ने भी युवाओं का उत्साह वर्धन किया।