जम्मू-कश्मीर में CRPF जवानों पर चढ़ा होली का रंग, खूब उड़ा गुलाल

By नीरज कुमार दुबे | Mar 19, 2022

श्रीनगर। देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। क्या आम और क्या खास, सभी पर रंगों का खुमार चढ़ा हुआ है। वैसे भी दो साल बाद देश में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है इसलिए हर कोई बस रंगों से सराबोर हो जाना चाहता है। देश के विभिन्न भागों में कल होली का पर्व मनाया और पूर्वांचल के कई इलाकों में होली आज मनाई जा रही है। होली पर्व पर वैसे तो सभी लोग किसी ना किसी तरह अपने घर पहुँच कर अपनों के साथ रंगों के इस पर्व का आनंद लेते हैं लेकिन अपनों से दूर देश की सरहदों की सुरक्षा कर रहे जवानों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली मनाई। श्रीनगर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानि सीआरपीएफ के जवानों ने भी बॉलीवुड के गानों और ढोल की थापों पर थिरकते हुए, एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हुए और मिठाइयां खिलाते हुए होली मनाई।

इसे भी पढ़ें: सत्य से बहुत दूर है द कश्मीर फाइल्स : उमर अब्दुल्ला

खास बात यह है कि जवानों के साथ होली खेलने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए। सबके साथ होली खेलकर जवानों का भी उत्साह बढ़ा। प्रभासाक्षी संवाददाता ने जवानों और सीआरपीएफ अधिकारी से बातचीत कर उनकी प्रतिक्रिया जानी तो सभी ने भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। 

प्रमुख खबरें

Surguja में 16 लोगों को मारने वाले हाथी को लगा Radio Collar, 6 दिन का अभियान पूरा

Pakistan को हराकर भारत 10वीं बार बना SAFF Championship विजेता, Suhail Bhat चमके

Agra-Lucknow Expressway पर सर्दी में बदली स्पीड लिमिट, रात में 50 से 60 किमी तय

Shreyas Iyer की कप्तानी वाली Team India पर ICC का एक्शन, 5वें ODI में 35% मैच फीस कटी