पुलवामा हमला: CRPF की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, फिदायिन हमला था खुफिया एजेंसियों की नाकामी

By अनुराग गुप्ता | Sep 04, 2019

नई दिल्ली। पुलवामा में हुए फिदायिन हमले को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई। सीआरपीएफ की आतंरिक रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला खुफिया एजेंसियों की विफलता थी। 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हमला हुआ था, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

लेकिन इस मामले पर जो रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपी गई थी वह सीआरपीएफ की आतंरिक रिपोर्ट से बिल्कुल विपरीत है। क्योंकि गृह मंत्रालय ने तब दावा किया था कि यह हमला सुरक्षा एजेंसियों की विफलता का नतीजा नहीं था। अब जो रिपोर्ट सामने आई है उसके मुताबिक आईईडी ब्लॉस्ट को लेकर एक चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन कार से आत्मघाटी हमले को लेकर कोई खास खतरा बताया नहीं गया था। रिपोर्ट मे कहा गया कि घाटी में खुफिया एजेंसियों ने इस तरह की कोई भी जानकारी साझा नहीं की थी।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने एक व्यक्ति हत्या की, एक को किया अगवा

इस हमले के बाद खुफिया एजेंसियों की विफलता पर सवाल खड़े होने लगे थे लेकिन गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर इस तरह से आरोपों को सिरे से नकार दिया था। 

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Indian Missile Power में बड़ा इजाफा, China के अंदर 4000 KM तक घुसकर प्रहार कर सकती है Agni-4

FCRA Bill 2026: विदेशी फंडिंग पर रोक नहीं लगाएगा नया FCRA बिल, एम्बेसडर विनय क्वात्रा ने दी सफाई

Jharkhand Students Protest: छात्र आंदोलन के चलते रांची में स्कूल बंद, विधानसभा के पास सुरक्षा कड़ी

Jharkhand में JSSC छात्रों का प्रदर्शन तेज, सरकार से बातचीत बेनतीजा होने के बाद आज विधानसभा की ओर मार्च