Crude Oil की आग और Dollar की मजबूती ने गिराया Silver Price, जानिए बाजार का पूरा विश्लेषण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2026

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से महंगाई की चिंताओं के बीच चांदी की वायदा कीमतों में सोमवार को करीब एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में जुलाई में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों की कीमत 1,832 रुपये या करीब एक प्रतिशत टूटकर 2,70,054 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। लगातार तीसरे सत्र में चांदी की कीमतों में गिरावट आई है।

विश्लेषकों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने वैश्विक स्तर पर महंगाई की चिंताओं को बढ़ा दिया है। इससे प्रमुख केंद्रीय बैंकों द्वारा लंबे समय तक सख्त मौद्रिक नीति बनाए रखने के आसार हैं जिससे कीमती धातुओं पर दबाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क में जुलाई अनुबंध के लिए कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव करीब तीन प्रतिशत घटकर 75.48 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 10,000 रुपये हुआ, PG Doctors के लिए दो साल का सर्विस बॉन्ड लागू

SEBI ने विदेशी निवेशकों को Non-Agri Commodity Derivatives के भौतिक निपटान में दी छूट

तिरुप्परनकुंद्रम दीपम मामले में Supreme Court के अंतरिम आदेश पर CPI(M) ने जताई आपत्ति

Women Reservation: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने परिसीमन से जुड़े नये विधेयक को दी मंजूरी