Cruise Drugs Party: एनसीबी ने कार्डेलिया क्रूज के सीईओ को समन भेजा, होगी पूछताछ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2021

मुंबई। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई के तट से जहाज से प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किए जाने के मामले में मंगलवार को ‘कॉर्डेलिया क्रूज़’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को समन जारी किया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जांच के आगे बढ़ने के साथ ही एनसीबी ने जांच में शामिल होने के लिए क्रूज के सीईओ को समन जारी किया है।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका मानव तस्करी मामले में एनआईए ने छह लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

अधिकारी ने कहा कि एनसीबी उन यात्रियों का ब्योरा चाहती है जोकि गोवा जा रहे इस क्रूज पर सवार थे तथा साथ ही एजेंसी आरोपियों के खिलाफ और साक्ष्य जुटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। उन्होंने कहा कि अन्य जोन की इकाइयां भी मुंबई एनसीबी की मदद कर रही हैं। एनसीबी ने दिल्ली की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के चार ‘हाई प्रोफाइल आयोजकों’ सहित और सात लोगों को गिरफ्तार किया। इस मामले में अभिनेता शाहरुख खान के पुत्र आर्यन खान भी आरोपी हैं। एनसीबी ने अभी तक इस मामले में कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्रमुख खबरें

Kochi Mercedes Car Accident मामले में जज के नाबालिग बेटे की जमानत बरकरार, याचिका खारिज

UP में PMHS डॉक्टरों के लिए सुपर स्पेशियलिटी का मौका, 10 साल की सेवा अनिवार्य

Maharajganj में पुलिस और ATS का बड़ा एक्शन, 122 किलो गांजे के साथ दो तस्कर दबोचे

Titan के Jewellery और Watch सेगमेंट में तेजी से Net Profit बढ़कर Rs 2393 करोड़ पहुंचा