ट्रंप की रणनीतिक सरकारी रिजर्व की घोषणा के बाद क्रिप्टो की कीमतों को अल्पकालिक उछाल

By Prabhasakshi News Desk | Mar 04, 2025

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आश्चर्यजनक घोषणा के बाद क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में थोड़ी तेजी आई। ट्रंप ने कहा कि वे चाहते हैं कि अमेरिकी सरकार रणनीतिक रिजर्व कोष में विभिन्न प्रकार की डिजिटल परिसंपत्तियों को खरीदे और रखे। यह घोषणा ट्रंप के अस्थिर क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों को अपने सार्वजनिक समर्थन के बैरोमीटर के रूप में उपयोग करने के बढ़ते प्रयासों को उजागर करती है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि उनकी सरकार एक ‘क्रिप्टो स्ट्रैटेजिक रिजर्व’ बनाने की दिशा में काम कर रही है।

रविवार को ट्रंप की घोषणा के बाद एक्सआरपी, सोलाना और कार्डानो की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला। लेकिन सोमवार दोपहर तक कीमतें लगभग उसी स्तर पर आ गईं, जहां वे ट्रंप की घोषणा से पहले थीं। ट्रंप द्वारा कनाडा और मैक्सिको से आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की योजना की पुष्टि के बाद सोमवार को अमेरिकी शेयरों में भी तेज गिरावट आई।

प्रमुख खबरें

Milan Pradhan के खिलाफ 12 अक्टूबर तक न हो कार्रवाई, Nandigram उपचुनाव पर High Court सख्त

CEC Gyanesh Kumar पर भड़के VIP Chief Mukesh Sahani, बोले- एक खून माफ होता तो गोली मार देता

Gautam Adani का एलान: West Bengal में 2035 तक एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा समूह

Jaunpur में जबरन वसूली के मामले में SIT ने दो पुलिसकर्मियों समेत 3 को दबोचा