मोटो रेसर संतोष की हालात में आया सुधार, जल्द हो सकती है भारत वापसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2021

नयी दिल्ली। सऊदी अरब में चल रहे डकार रैली के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने वाले हीरो मोटोस्पोर्ट्स के भारतीय राइडर सीएस संतोष अभी चिकित्सकों की ‘निगरानी’ में रहेंगे लेकिन वह भारत के लिए उड़ान भर सकते हैं। हीरो मोटोस्पोर्ट्स ने मंगलवार को बताया , ‘‘संतोष की स्थिति स्थिर है और चिकित्सक उस पर नजर रखे हुए हैं। स्कैन और आकलन के आधार पर उन्हें भारत आने की मंजूरी दे दी गई है, जहां वह स्थानीय चिकित्सकों की निगरानी में रहेंगे।’’ सैतीस साल के संतोष डकार रैली के दौरान बीते बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गये थे, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आयी थी।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर Norway पर साधा निशाना, 8 युद्ध रुकवाने का किया दावा

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका