KKR से मिली हार का जिम्मेदार धोनी ने बल्लेबाजों को ठहराया, जानिए क्या कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2020

अबुधाबी।चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मजबूत स्थिति में होने के बावजूद बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में 10 रन की हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया। नाइट राइडर्स ने सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी (81) के शानदार अर्धशतक की बदौलत 167 रन बनाए जिसके जवाब में सुपरकिंग्स की टीम शेन वाटसन (50) के अर्धशतक और अंबाती रायुडू (30) के साथ दूसरे विकेट की उनकी 69 रन की साझेदारी के बावजूद पांच विकेट पर 157 रन ही बना सकी। सुपरकिंग्स की टीम एक समय 10 ओवर में एक विकेट पर 90 रन बनाकर बेहद मजबूत स्थिति में थी लेकिन सुनील नारायण (31 रन पर एक विकेट), वरूण चक्रवर्ती (28 रन पर एक विकेट) और आंद्रे रसेल (18 रन पर एक विकेट) ने आखिरी 10 ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए नाइट राइडर्स को जोरदार वापसी और जीत दिलाई। धोनी ने मैच के बाद कहा, ‘‘बीच के ओवरों में उन्होंने दो या तीन ओवर काफी अच्छे फेंके। हमने इस दौरान विकेट गंवाए। अगर इस चरण के दौरान हमारी बल्लेबाजी बेहतर होती तो नतीजा अलग हो सकता था। शुरुआत में हमने नई गेंद से काफी रन दे दिए। कर्ण शर्मा ने काफी अच्छी गेंदबाज की।

प्रमुख खबरें

Annu Projects IPO को अंतिम दिन 2.93 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, 2 सितंबर को होगी लिस्टिंग

Jammu Kashmir ने 2035 तक Hydropower क्षमता 11,000 मेगावाट करने का रखा लक्ष्य

B Nagendra ने पार्टी हित में दिया इस्तीफा, Karnataka के सीएम ने की पुष्टि

National Conference सांसद Ruhullah Mehdi ने Article 370 पर फारूक अब्दुल्ला से मांगा जवाब