CSK के ड्वेन ब्रावो IPL से बाहर, दो सप्ताह के लिए नहीं खेल पाएंगे मैच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2019

चेन्नई।चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो मांसपेशयों में खिंचाव के कारण दो सप्ताह तक आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे। टीम के बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। चेन्नई में  शनिवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अपना पांचवां मैच खेलना है। 

वेस्टइंडीज का क्रिकेटर ब्रावो मुंबई इंडियन्स के खिलाफ बुधवार को खेले गये मैच के दौरान चोटिल हो गया था। वह मौजूदा चैंपियन टीम का अहम खिलाड़ी है।हसी ने कहा, ‘‘मैं पुष्टि करता हूं कि उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है और वह दो सप्ताह तक बाहर रहेंगे। यह बड़ा नुकसान है। 

इसे भी पढ़ें: सुरेश रेना को पीछे छोड़, IPL में सर्वाधिक रन बनाने बल्लेबाज बने विराट कोहली

उनकी मौजूदगी से टीम काफी संतुलित रहती है और वह बेहतरीन खिलाड़ी है इसलिए टीम में कुछ बदलाव करने होंगे, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि फिर भी हम मजबूत टीम उतारने में सफल रहेंगे।’’

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!