IPL 2020: शेन वॉटसन ने बताया किन कारणों से CSK है जीत का प्रबल दावेदार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2020

दुबई।अनुभवी आलराउंडर शेन वाटसन का मानना है कि कोविड-19 के 13 मामले सामने आने के कारण तैयारियों में रुकावट के बावजूद चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) अपने अनुभवी और क्षमतावान खिलाड़ियों के दम पर आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में जीत दर्ज करने में सफल रहेगा। चेन्नई की टीम के 13 सदस्यों को 19 सितंबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट से कुछ सप्ताह पहले इस घातक बीमारी से संक्रमित पाया गया था। इनमें दो खिलाड़ी भी शामिल थे। इसके कारण उसकी टीम को अधिक दिनों तक पृथकवास पर रहना पड़ा और उसने सबसे बाद में अभ्यास शुरू किया। वाटसन ने नबील हाशमी के यूट्यूब कार्यक्रम में कहा, ‘‘एक अनुभवी टीम होने का मतलब है कि आपके खिलाड़ियों पास पहले मैच से ही दबाव की परिस्थितियों में अपने कौशल को दिखाने की अच्छी समझ है। ’’ हाशमी पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की टीम क्वेटा ग्लैडिएटर्स से जुड़े हैं।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े