श्रीनगर के छह इलाकों से हटाया गया कर्फ्यू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2016

श्रीनगर। श्रीनगर शहर के छह थाना क्षेत्रों से आज कर्फ्यू हटा लिया गया लेकिन अलगाववादियों के बंद के आह्वान के कारण 106 वें दिन कश्मीर में जनजीवन प्रभावित रहा। शहर के छह थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को कर्फ्यू लगाया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां ग्रीष्मकालीन राजधानी में स्थिति नियंत्रण में है। साथ ही शुक्रवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच संघर्षों में एक युवक की मौत हो गयी।

 

हालांकि, अधिकारी ने बताया कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे घाटी में चार या अधिक लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध है। अधिकारी ने बताया कि एहतियाती उपाय के तहत महत्वपूर्ण स्थानों और मुख्य सड़कों से लगी सड़कों पर सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।

 

इस बीच, हड़ताल के कारण कश्मीर में जनजीवन प्रभावित हुआ है। घाटी में दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठानें बंद हैं लेकिन अलगाववादियों के शाम पांच बजे से 14 घंटे के छूट देने के बाद इसके आज खुलने की संभावना है। कश्मीर में जारी अशांति के कारण घाटी में स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान लगातार बंद है जिसके कारण शिक्षा प्रभावित हुयी है।

 

प्रमुख खबरें

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, निफ्टी और सेंसेक्स मजबूत बंद

H-1B और H-4 वीज़ा पर अमेरिका सख्त, अब सोशल मीडिया की होगी जांच

Epstein case: अमेरिका में नई फाइलें जारी, रेडैक्शन और गायब दस्तावेज़ों पर विवाद

New Zealand में सिख नगर कीर्तन रोका गया, दक्षिणपंथी विरोध से बढ़ी धार्मिक स्वतंत्रता की चिंता